पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला:भागलपुर में AVBP ने किया विरोध प्रदर्शन, स्टूडेंट्स ने निकाला मार्च

पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला:भागलपुर में AVBP ने किया विरोध प्रदर्शन, स्टूडेंट्स ने निकाला मार्च

पटना में नीट की एक छात्रा की मृत्यु के बाद पूरे बिहार में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। छात्राओं ने विशेष रूप से आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। छात्राओं का कहना था कि राज्य में लगातार छात्राओं और महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार और प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई घटना और उसकी मृत्यु से यह साबित होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रा अपराजिता ने मांग की कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को तत्काल निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई की गई होती, तो शायद छात्रा की जान बचाई जा सकती थी। एबीवीपी ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पटना में नीट की एक छात्रा की मृत्यु के बाद पूरे बिहार में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। छात्राओं ने विशेष रूप से आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। छात्राओं का कहना था कि राज्य में लगातार छात्राओं और महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यह सरकार और प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। पटना में नीट की छात्रा के साथ हुई घटना और उसकी मृत्यु से यह साबित होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रा अपराजिता ने मांग की कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को तत्काल निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई की गई होती, तो शायद छात्रा की जान बचाई जा सकती थी। एबीवीपी ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *