मुजफ्फरपुर में मां सहित 3 बच्चों की मौत का मामला:महिला का प्रेमी अरेस्ट; पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

मुजफ्फरपुर में मां सहित 3 बच्चों की मौत का मामला:महिला का प्रेमी अरेस्ट; पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली थी। 12 जनवरी को ममता देवी और उनके तीन बच्चे लापता हुए थे। इनके शव 15 जनवरी को बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। इस मामले में मृतका के प्रेमी अमोद को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के पति कृष्ण मोहन को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब ऑटो चालक कृष्ण मोहन ने 12 जनवरी को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी अहियापुर थाने में दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद चंदवारा पुल के पास नदी से चारों के शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विशेष टीम का किया था गठन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका ममता का मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी अमोद नाम के युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपहरण के आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों की जांच से ममता और अमोद के बीच लगातार घंटों बातचीत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को दोनों की साथ में तस्वीरें भी मिली हैं, जो उनके संबंधों की पुष्टि करती हैं। पूछताछ के दौरान प्रेमी अमोद ने स्वीकार किया है कि ममता के लापता होने के अगले दिन उसने ममता की चचेरी भौजाई से करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर बात की थी। पति पर घरेलू हिंसा का आरोप जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पति कृष्ण मोहन अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इन मौतों के पीछे पति की प्रताड़ना या कोई गहरी साजिश तो नहीं है। इसी को लेकर कृष्ण मोहन को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। हत्या या आत्महत्या? विसरा रिपोर्ट का इंतजार ये साबित नहीं हुआ है कि ये सामूहिक आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की साजिश है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अब इस पॉइंट पर भी जांच कर रही है कि क्या प्रेमी ने शादी का झांसा देकर ममता को धोखा दिया, जिसके कारण उसने सुसाइड कर लिया, या फिर उसे रास्ते से हटाने के लिए यह पूरी योजना बुनी गई थी। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली थी। 12 जनवरी को ममता देवी और उनके तीन बच्चे लापता हुए थे। इनके शव 15 जनवरी को बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। इस मामले में मृतका के प्रेमी अमोद को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के पति कृष्ण मोहन को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब ऑटो चालक कृष्ण मोहन ने 12 जनवरी को अपनी पत्नी और तीन बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी अहियापुर थाने में दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद चंदवारा पुल के पास नदी से चारों के शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विशेष टीम का किया था गठन एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका ममता का मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी अमोद नाम के युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपहरण के आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों की जांच से ममता और अमोद के बीच लगातार घंटों बातचीत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस को दोनों की साथ में तस्वीरें भी मिली हैं, जो उनके संबंधों की पुष्टि करती हैं। पूछताछ के दौरान प्रेमी अमोद ने स्वीकार किया है कि ममता के लापता होने के अगले दिन उसने ममता की चचेरी भौजाई से करीब डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर बात की थी। पति पर घरेलू हिंसा का आरोप जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पति कृष्ण मोहन अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इन मौतों के पीछे पति की प्रताड़ना या कोई गहरी साजिश तो नहीं है। इसी को लेकर कृष्ण मोहन को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। हत्या या आत्महत्या? विसरा रिपोर्ट का इंतजार ये साबित नहीं हुआ है कि ये सामूहिक आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की साजिश है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अब इस पॉइंट पर भी जांच कर रही है कि क्या प्रेमी ने शादी का झांसा देकर ममता को धोखा दिया, जिसके कारण उसने सुसाइड कर लिया, या फिर उसे रास्ते से हटाने के लिए यह पूरी योजना बुनी गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *