रोहतक में 2 भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला:परिवार पर आरोपी बना रहे समझौते का दबाव, जान से मारने की मिल रही धमकी

रोहतक में 2 भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला:परिवार पर आरोपी बना रहे समझौते का दबाव, जान से मारने की मिल रही धमकी

रोहतक के ब्लॉक लाखनमाजरा के गांव खरक जाटयान में नहरी पानी लगाने के दौरान खेत में दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। घायल मंजीत का कहना है कि आरोपी लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे है। खरक जाटयान निवासी मंजीत ने बताया कि वह अपने भाई जयदीप के साथ खेत में नहर का पानी लगाने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ लोग उनके खेत में शराब पी रहे थे। आरोपियों ने उन्हें देखकर गाली गलौच करना शुरू कर दिया और उनकी तरफ बढ़ने लगे। आरोपियों को आता देखकर मंजीत ने अपने फोन में ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। परिवार को दी जान से मारने की धमकी
मंजीत ने बताया कि घटना के बाद आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोपियों के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है, उसको लेकर समझौता करने का दबाव डाल रहे है। ऐसे में परिवार के लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। अस्पताल से छुट्टी मिली, लेकिन गांव नहीं गया
मंजीत ने बताया कि उसे अस्पताल से तो छुट्टी मिल गई, लेकिन डर के मारे वह अपने गांव जाने की बजाय दूसरे गांव में है। क्योंकि आरोपी लगातार उसे व उसके परिवार को धमकी दे रहे है। आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं, जिसके कारण जान का खतरा बना हुआ है। सिर व चेहरे पर आए हुए हैं टांके
मंजीत ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले के कारण उसे गंभीर चोट लगी है। उसके सिर व चेहरे पर टांके आए है। पहले उसे सीएचसी लाखनमाजरा लाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रोहतक रेफर किया। सिविल अस्पताल से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया। अब उसे छुट्टी दे दी है। आरोपियों पर पहले इन धाराओं में केस दर्ज
मंजीत ने बताया कि पहले भी आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला किया था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 115, 117/2, 190, 191, 351/3, 191/3 के तहत केस दर्ज हुआ और मुकदमा महम कोर्ट में विचारधीन है। इस मामले में प्रदीप, अनिल, राजबीर, रामभतेरी, सज्जनो जमानत पर छूटे हुए है। आरोपियों पर अब गंभीर धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए। पुलिस मामले में आरोपियों को जल्द करेगी गिरफ्तार
लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायलों के बयान लिए गए हैं और जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *