सीकर के सदर थाना इलाके में 17 अक्टूबर की शाम को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता हरीश खीचड़ पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश नंदकिशोर और उसको शरण देने वाले शायर सिंह को बीकानेर में दबिश देकर पकड़ा है। दोनों को आज सदर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया के अनुसार मामले में 20 हजार के इनामी बदमाश नंदकिशोर ख्यालिया(23) पुत्र जेताराम निवासी नरोदड़ा और उसको शरण देने वाले शायरसिंह(35) पुत्र अनोपसिंह निवासी जुगतसिंहपुरा को गिरफ्तार किया है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। दरअसल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता हरीश 17 अक्टूबर को जैसे ही पालवास चौराहे के पास गणेशम रेजिडेंसी के नजदीक पहुंचा तो वहां तीन से चार कैंपर गाड़ियां आई। जिन्होंने हरीश पर लाठी और सरियों से जानलेवा हमला किया। घटना में हरीश के दोनों पैर कई जगह से फ्रैक्चर हुए। दरअसल हरीश सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। यह मामला होने के बाद पुलिस ने गणेश सिंह,अशोक और अकरम सहित कई बदमाशों को पकड़ा था। लेकिन नंदकिशोर लंबे समय से फरार चल रहा था। सदर थाना पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि आरोपी नंदकिशोर बीकानेर में शायरसिंह के यहां पर रुका हुआ है। ऐसे में पुलिस टीम ने वहां पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें : RLP कार्यकर्ता पर हमला किया,कान पकड़कर सड़क पर चले:महिलाओं के कपड़े पहनकर छुपे थे आरोपी, पुलिस ने पकड़कर सड़क पर घुमाया तो बोले- सॉरी सीकर में 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता हरीश पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा में अपने साथी के ठिकाने पर मिले। इनमें दो ने महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे।(पूरी खबर पढ़ें) सीकर में RLP कार्यकर्ता की गाड़ी को मारी टक्कर,पैर तोड़े:गाड़ी में आए 1 दर्जन बदमाशों ने लाठियों से सरेआम की मारपीट, लोगों ने बनाया वीडियो सीकर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता से बदमाशों ने जमकर मारपीट की। इसमें कार्यकर्ता के दोनों पैर पर कई जगह फ्रैक्चर हुआ है।(पूरी खबर पढ़ें)


