मुख्यमंत्री योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला:बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम पर बलरामपुर में मुकदमा दर्ज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

मुख्यमंत्री योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला:बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम पर बलरामपुर में मुकदमा दर्ज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया है। बयान से बढ़ा आक्रोश शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की अमर्यादित भाषा और बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज में आक्रोश का माहौल बन गया है। इसे सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कृत्य बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सख्त कार्रवाई की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *