नोएडा में अवैध कब्जा करने पर पांच पर मुकदमा:अधिसूचित जमीन पर हो रहा था निर्माण, दो साल में 2745 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

नोएडा में अवैध कब्जा करने पर पांच पर मुकदमा:अधिसूचित जमीन पर हो रहा था निर्माण, दो साल में 2745 करोड़ की जमीन कराई मुक्त

फेज-तीन थाना क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल पांच पर तैनात अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बसई बाउद्दीननगर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन है। उस जमीन पर कुढ़िया गढ़ी निवासी अशोक कुमार द्वारा अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके संबंध में पूर्व में कई बार अशोक कुमार को नोटिस देकर सूचना दी, लेकिन आरोपी ने निर्माण कार्य नहीं रुकवाया। रात में हो रहा था निर्माण अवर अभियंता एसबी मौर्य ने पुलिस को बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव निवासी अमित यादव, रवि यादव, भरत यादव ने सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करके रात के अंधेरे में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोपी बार-बार चेतावनी देने के बाद भी रुक नहीं रहे हैं। इसके अलावा गढ़ी चौखंडी गांव में विजय कुमार सिंघल द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो साल में 2745 करोड़ की जमीन कराई मुक्त नोएडा प्राधिकरण द्वारा साल-2024-25 में कुल 215912 वर्ग मीटर और साल 2025-26 में कुल 2393158 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिसकी बाजार अनुमानित कीमत रुपए 2745 करोड़ है।
पुलिस थानों में लगभग 25 एफआईआर दर्ज कराई गई। वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध 527 नोटिस जारी किये गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *