किशनगंज में AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल:बहनोई पर कराया केस, व्हाट्सएप से धमकी, IT-POCSO में जांच शुरू

किशनगंज में AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल:बहनोई पर कराया केस, व्हाट्सएप से धमकी, IT-POCSO में जांच शुरू

किशनगंज के फरिंगगोरा मोहल्ले में एक महिला ने अपने बहनोई पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बहनोई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टूल का उपयोग कर उसकी विवाहित बेटी की अश्लील तस्वीरें बनाईं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी बेटी की शादी 28 दिसंबर 2026 को हुई थी। शादी समारोह में उनके बहनोई अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने लड़की की तस्वीरें ली थीं। नाजायज मांगें पूरी कराने का दबाव भी बनाया
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने AI का उपयोग कर इन तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट किया। इसके बाद उसने ये तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि इससे लड़की की शादी टूट जाएगी, समाज में बदनामी होगी और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। साथ ही, उसने मोटी रकम की मांग करते हुए अपनी नाजायज मांगें पूरी कराने का दबाव भी बनाया। महिला ने अपने आवेदन में आरोपी तौकिर आलम के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घृणित कार्य उनकी बेटी की जिंदगी को खतरे में डाल रहा है और आरोपी उनके परिवार को बदनाम कर आर्थिक लाभ लेने की साजिश रच रहा है। जांच में मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई
सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है, जिसके कारण दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता होगी। पुलिस मामले में आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। यह मामला डिजिटल युग में AI टूल के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है, जिसमें युवतियों की फोटो को बिना उनकी जानकारी के अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। किशनगंज पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि ऐसी घटना होने पर तुरंत थाना पहुंचें और चैट, नंबर आदि सुरक्षित रखें। किशनगंज के फरिंगगोरा मोहल्ले में एक महिला ने अपने बहनोई पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बहनोई ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टूल का उपयोग कर उसकी विवाहित बेटी की अश्लील तस्वीरें बनाईं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी बेटी की शादी 28 दिसंबर 2026 को हुई थी। शादी समारोह में उनके बहनोई अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने लड़की की तस्वीरें ली थीं। नाजायज मांगें पूरी कराने का दबाव भी बनाया
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने AI का उपयोग कर इन तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट किया। इसके बाद उसने ये तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि इससे लड़की की शादी टूट जाएगी, समाज में बदनामी होगी और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। साथ ही, उसने मोटी रकम की मांग करते हुए अपनी नाजायज मांगें पूरी कराने का दबाव भी बनाया। महिला ने अपने आवेदन में आरोपी तौकिर आलम के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घृणित कार्य उनकी बेटी की जिंदगी को खतरे में डाल रहा है और आरोपी उनके परिवार को बदनाम कर आर्थिक लाभ लेने की साजिश रच रहा है। जांच में मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई
सदर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है, जिसके कारण दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता होगी। पुलिस मामले में आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। यह मामला डिजिटल युग में AI टूल के दुरुपयोग का एक और उदाहरण है, जिसमें युवतियों की फोटो को बिना उनकी जानकारी के अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। किशनगंज पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि ऐसी घटना होने पर तुरंत थाना पहुंचें और चैट, नंबर आदि सुरक्षित रखें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *