नूंह जिले में एक 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। बच्ची के परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। इस मामले में आरोपी सहित 8 पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के परिजन उसे खोजने लगे, तो वह रोती हुई मिली। परिजनों का आरोप है कि जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस बच्ची को जांच के लिए ले गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले गई। बिछोर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आठ आरोपियों पर केस दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में आरोपी सहित 8 पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


