बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल कारपेंटर की मौत:SH-55 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साइकिल से घर लौट रहे थे

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल कारपेंटर की मौत:SH-55 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, साइकिल से घर लौट रहे थे

​बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेट हाईवे-55 पर 24 मार्च की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान लाखो पंचायत के अयोध्याबाड़ी वार्ड नंबर-2 के रहने वाले जितेंद्र राय (42) के रूप में हुई है। पेशे से पेंटर और कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता था। तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि काम करने के लिए मंझौल गया था। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। खम्हार गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मुफस्सिल थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान गुरुवार(26 मार्च 2026) को दम तोड़ दिया। ​बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेट हाईवे-55 पर 24 मार्च की देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान लाखो पंचायत के अयोध्याबाड़ी वार्ड नंबर-2 के रहने वाले जितेंद्र राय (42) के रूप में हुई है। पेशे से पेंटर और कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता था। तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि काम करने के लिए मंझौल गया था। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। खम्हार गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मुफस्सिल थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान गुरुवार(26 मार्च 2026) को दम तोड़ दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *