मैहर में NH-30 पर कार-ट्रक की टक्कर:अस्थि विसर्जन से लौट रहे सागर के परिवार के 6 लोग घायल

मैहर में NH-30 पर कार-ट्रक की टक्कर:अस्थि विसर्जन से लौट रहे सागर के परिवार के 6 लोग घायल

मैहर जिले के अमरपाटन में नेशनल हाईवे-30 पर मोहारी कटरा गांव के पास शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार इलाहाबाद (प्रयागराज) से अस्थि विसर्जन कर अपने घर सागर लौट रहा था। घायल आशीष सिंह ने बताया कि वे प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर सागर (भगवानगंज) लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सभी छह घायलों को तत्काल मैहर जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को सागर ले गए, जहां अब एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में नवीन सिंह (68), ऋषि सिंह (47), आशीष सिंह (48), अजय सिंह (54), आदित्य सिंह (27) और कार ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *