पिपराही में कार-ट्रैक्टर की टक्कर:बनारस के दो लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

पिपराही में कार-ट्रैक्टर की टक्कर:बनारस के दो लोग घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बनारस के दो लोग घायल हो गए। एक ऑल्टो कार और गिट्टी से लदे ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। घायलों में 45 वर्षीय राजेश यादव और उनका एक साथी शामिल हैं, जो निजी काम से चितरंगी (सीधी) जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार (UP 65 BW 9951) का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों राजेश यादव और उनके साथी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर और नाक में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हनुमना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *