एटा-कासगंज हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग:सीएनजी वैगनआर जलकर खाक, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

एटा-कासगंज हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग:सीएनजी वैगनआर जलकर खाक, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

एटा जिले की लिपटन चौकी क्षेत्र के कासगंज हाईवे पर एक खड़ी वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। हालांकि, कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना तब हुई जब सीएनजी लगी वैगनआर कार हाईवे पर खड़ी थी। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख राहगीर मौके पर रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। 5 तस्वीरें देखिए… आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले पर जानकारी देते हुए लिपटन चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी है और कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *