कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत:नालंदा में 3 लोग जख्मी, 100 की स्पीड में थी गाड़ी

कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत:नालंदा में 3 लोग जख्मी, 100 की स्पीड में थी गाड़ी

नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की आज सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छात्रों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच की है। पांचों छात्र कार में सवार होकर चंडी की ओर से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। गाड़ी 100 के स्पीड में थी। गौढ़ापर के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छात्र अंदर ही फंस गए। मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही चंडी पुलिस भी दल-बल के साथ पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक-घायलों की पहचान अस्पताल में डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य छात्रों—धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी छात्र नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के बताए जा रहे हैं। घायल उत्सव कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है और शशिकांत कुमार रोहतास का रहने वाला हैं। आशीष जमुई और राहुल रजन कटिहार का रहने वाला था। घाययल धीरज कशयप गया का रहने वाला है। चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण सालेहपुर-गौढ़ापर के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दो छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर और छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की आज सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब छात्रों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ और गौढ़ापर के बीच की है। पांचों छात्र कार में सवार होकर चंडी की ओर से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। गाड़ी 100 के स्पीड में थी। गौढ़ापर के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे गड्ढे में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छात्र अंदर ही फंस गए। मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही चंडी पुलिस भी दल-बल के साथ पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक-घायलों की पहचान अस्पताल में डॉक्टरों ने दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य छात्रों—धीरज कश्यप, उत्सव सिंह और शशिकांत का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी छात्र नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज के बताए जा रहे हैं। घायल उत्सव कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है और शशिकांत कुमार रोहतास का रहने वाला हैं। आशीष जमुई और राहुल रजन कटिहार का रहने वाला था। घाययल धीरज कशयप गया का रहने वाला है। चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण सालेहपुर-गौढ़ापर के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दो छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर और छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *