Car Market: इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 84% बढ़ी, महिंद्रा-टाटा मोटर्स ने हुंडई को पछाड़ा, टेस्ला को नहीं मिला ज्यादा भाव

Car Market: इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 84% बढ़ी, महिंद्रा-टाटा मोटर्स ने हुंडई को पछाड़ा, टेस्ला को नहीं मिला ज्यादा भाव

Car Market: देश में लोगों का रुझान अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि वित्त वर्ष 2025-26 में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2024-25 के मुकाबले करीब 84% बढ़कर 1,99,923 वाहनों तक पहुंच गई। देश में कारों की कुल बिक्री 47 लाख से ज्यादा रही। इसमें ईवी की हिस्सेदारी 4.2% रही।

महिंद्रा और टाटा ने हुंडई को पीछे छोड़ा

इलेक्ट्रिक कारों के दम पर ही महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ टाटा मोटर्स ने हुंडई को पीछे छोड़ दिया। कारों की कुल बिक्री के मामले में महिंद्रा की बढ़त में ईवी का 30% और टाटा मोटर्स की बढ़त में 26% योगदान रहा। इससे मारुति सुजुकी के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बन गई। हुंडई चौथे स्थान पर खिसक गई।

टेस्ला नई कंपनियों से पिछड़ी

फिलहाल मारुति सुजुकी और हुंडई के पास भारत में ज्यादा इलेक्ट्रिक मॉडल नहीं हैं लेकिन वे भी बड़े निवेश की तैयारी में हैं। 2025-26 में भारत में टेस्ला के साथ विनफास्ट जैसी कई नई कार कंपनियों की एंट्री हुई। भारत में ईवी की रेस में विनफास्ट और चीन की बीवाईडी जैसी नई विदेशी कंपनियों ने टेस्ला को काफी पीछे छोड़ दिया है। टेस्ला ने जुलाई 2025 में भारत में प्रवेश किया। उसने वित्त वर्ष में 342 वाहन बेचे। विनफास्ट ने टेस्ला से 7 गुना 2,390 वाहनों की डिलीवरी की। बीवाईडी ने 5,361 ईवी बेची जो पिछले साल से 54% ज्यादा है। और देश में टेस्ला की कुल बिक्री का 15 गुना है।

कंपनी कुल बिक्री EV हिस्सेदारी
मारुति सुजुकी 18,61,704 0.07%
महिंद्रा 6,31,638 6.76%
टाटा मोटर्स 6,13,513 12.84%
हुंडई इंडिया 5,78,337 1.01%
टोयोटा 3,67,107 0.01%

किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारें बेचीं

टाटा मोटर्स – 78,811 (39.42%)
एमजी मोटर्स – 53,089 (26.55%)
महिंद्रा – 42,721 (21.37%)
हुंडई – 5,885 (2.94%)
बीवाईडी – 5,361 (2.68%)
विनफास्ट – 2,390 (1.20%)
टेस्ला – 342 (0.17%)
अन्य – 11,324 (5.67%)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *