मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट ऊंचे अरार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार सवार चार लोग दोस्त थे। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार (26) और सौर बाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा निवासी वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। चौथे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। सिलेसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुआ हादसा…. पहले हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…. दो डेड बॉडी कार से मिली नदी में गिरने के बाद कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। चारों विंडो ग्लास टूट गए। कार का एयर बैग खुला है। बताया जा रहा है कि 2 लोगों का शव कार के अंदर ही था। जबकि तीसरे का कार के पास से मिला। वहीं चौथे शख्स का कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। कार पोल से टकराने के बाद ब्रिज की रेलिंग के ऊपर से पार होते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में मारे गए अंकित बीएड और सीटीईटी पास थे। वो मधेपुरा में रहकर बीपीएसपी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वहीं बसंत कुमार बीएड सेकेंड इयर का छात्र था। जबकि घनश्याम कुमार कार ड्राइवर था। चौथे लापता व्यक्ति की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए असर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन लापता व्यक्ति की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और मामले की जांच जारी है। ———- इसे भी पढ़िए… कैरम खेलने के बहाने बच्चों को कमरे में ले गया:म्यूजिक तेज कर 3 बच्चों का चाचा ने काटा गला; मां बोली- देवर को बेटा माना था अनीता के तीन बच्चों (10 साल के अनीश, 7 साल के आयुष, 5 साल की अनुष्का) की उसके ही देवर 25 साल के अमंत ने गला काटकर हत्या कर दी। खुद भी अपना गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। आरोपी ने तीन बच्चों की हत्या क्यों की? आरोपी का बच्चों के माता-पिता से किस बात को लेकर झगड़ा था? वारदात को लेकर आरोपी के बारे में पड़ोसियों ने क्या बताया? पूरी खबर पढ़ें। मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट ऊंचे अरार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार सवार चार लोग दोस्त थे। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी घनश्याम कुमार (28), सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार (26) और सौर बाजार थाना क्षेत्र के फोरसाहा निवासी वसंत कुमार (23) के रूप में हुई है। चौथे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी लोग ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। सिलेसिलेवार तरीके से जानिए कैसे हुआ हादसा…. पहले हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…. दो डेड बॉडी कार से मिली नदी में गिरने के बाद कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। चारों विंडो ग्लास टूट गए। कार का एयर बैग खुला है। बताया जा रहा है कि 2 लोगों का शव कार के अंदर ही था। जबकि तीसरे का कार के पास से मिला। वहीं चौथे शख्स का कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। कार पोल से टकराने के बाद ब्रिज की रेलिंग के ऊपर से पार होते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में मारे गए अंकित बीएड और सीटीईटी पास थे। वो मधेपुरा में रहकर बीपीएसपी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वहीं बसंत कुमार बीएड सेकेंड इयर का छात्र था। जबकि घनश्याम कुमार कार ड्राइवर था। चौथे लापता व्यक्ति की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए असर अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन लापता व्यक्ति की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और मामले की जांच जारी है। ———- इसे भी पढ़िए… कैरम खेलने के बहाने बच्चों को कमरे में ले गया:म्यूजिक तेज कर 3 बच्चों का चाचा ने काटा गला; मां बोली- देवर को बेटा माना था अनीता के तीन बच्चों (10 साल के अनीश, 7 साल के आयुष, 5 साल की अनुष्का) की उसके ही देवर 25 साल के अमंत ने गला काटकर हत्या कर दी। खुद भी अपना गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। आरोपी ने तीन बच्चों की हत्या क्यों की? आरोपी का बच्चों के माता-पिता से किस बात को लेकर झगड़ा था? वारदात को लेकर आरोपी के बारे में पड़ोसियों ने क्या बताया? पूरी खबर पढ़ें।


