रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे की तीन पहाड़ियों पर कार एक चालक ने फिल्मी स्टाइल में खतरनाक स्टंड किए। जिससे देखने वालों में दहशत फैल गई। चालक ने कार के दाएं पिछले पहिये का टायर निकाला हुआ था और तीन टॉयर और एक रिम पर कार दौड़ा रहा था। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर को रोका। पूछताछ में चालक दिल्ली पुलिस का जवान निकला। पुलिस ने कार को इंपाउंड कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुलाबी बाग थाने में तैनात जानकारी के अनुसार कार चालक दीपक दिल्ली किशनगंज के गुलाबी बाग थाने में तैनात है। वह दिल्ली से हाइवे के रास्ते बहरोड़ जाने के लिए निकला था। बीच रास्ते में कुछ लोगों से उसकी झड़प हो गई। उन्होंने उसका मोबाइल फोन व नगदी छीन ली। उसके पास पैसे नहीं होने के कारण वह पंक्चर व टायर नहीं बदलवा सका और कार को चलाता रहा। जिससे अगले हिस्से का एक टायर घिस कर अलग हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीछा कर कार को पकड़ा बावल ट्रैफिक पुलस अधिकारी महेंद सिंह राणा ने बताया कि पुलिस को तीन पहाड़ियों में कार चालक के स्टंड करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने पीछा कर उसे रुकवाया तो पूछताछ में चालक ने स्वयं को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल दीपक बताया। वह थाना किशनगंज गुलाबी बाग में तैनात है। वह लोगों की जान जोखिम में डालकर तीन पहियों पर कार दौड़ा रहा था।ट्रैफिक पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।


