जमुई में कार ने 2 बहनों को रौंदा, मौत:पूजा से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

जमुई में कार ने 2 बहनों को रौंदा, मौत:पूजा से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बैंक मोड़ के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी 18 वर्षीय सीमा कुमारी और 20 वर्षीय जुगनू कुमारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनें बानाडीह गांव स्थित गर्भु स्थान मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थीं। स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी इसी दौरान जमुई की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग उग्र हो गए और रतनपुर चौक के पास सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया सूचना पाकर गिद्धौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। गिद्धौर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बैंक मोड़ के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी 18 वर्षीय सीमा कुमारी और 20 वर्षीय जुगनू कुमारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनें बानाडीह गांव स्थित गर्भु स्थान मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थीं। स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी इसी दौरान जमुई की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग उग्र हो गए और रतनपुर चौक के पास सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया सूचना पाकर गिद्धौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। गिद्धौर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *