जालंधर के वर्कशॉप चौक पर ट्रक से टकराई कार:पुलिस को फोन करते ही हंगामा कर रहे कार सवार गाड़ी लेकर मौके से हुए रफू-चक्कर

जालंधर के वर्कशॉप चौक पर ट्रक से टकराई कार:पुलिस को फोन करते ही हंगामा कर रहे कार सवार गाड़ी लेकर मौके से हुए रफू-चक्कर

जालंधर के वर्कशॉप चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्विफ्ट कार (PB 08 EF 6978) और एक बड़े ट्रक (UP 81 CT 3079) के बीच एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक ड्राइवर और कार सवारों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। ट्रक ड्राइवर ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसकी गाड़ी रेड लाइट पर खड़ी थी और वह अपनी जगह से हिला भी नहीं था। ट्रक चालक का आरोप है कि कार सवारों ने खुद आकर ट्रक में टक्कर मारी और फिर उल्टा उसी पर आरोप लगाने लगे। जब ट्रक ड्राइवर ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए 112 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाना शुरू किया, तो कार सवार घबरा गए। हैरानी की बात यह रही कि जैसे ही ट्रैफिक लाइट ग्रीन हुई और पुलिस के आने की बात पुख्ता हुई, स्विफ्ट कार सवार अपनी गाड़ी लेकर मौके से रफू-चक्कर हो गए। ट्रक ड्राइवर वहीं खड़ा रहा और उसने कहा कि अगर उसकी गलती होती तो वह भाग जाता, लेकिन वह अपनी बात पर कायम है। फिलहाल, ट्रक ड्राइवर ने स्पष्ट किया कि उसकी गाड़ी सही जगह खड़ी थी और कार सवारों ने केवल हंगामा करने के लिए उस पर झूठे आरोप लगाए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *