खड़े ट्राले से टकराई कार फिर डिवाइडर पर चढ़ी:नर्मदापुरम में 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल; नागपुर से शाजापुर जा रहे थे

खड़े ट्राले से टकराई कार फिर डिवाइडर पर चढ़ी:नर्मदापुरम में 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल; नागपुर से शाजापुर जा रहे थे

नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर निटाया के पास शनिवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार हिंगनघाट (नागपुर) निवासी विशाल बाड़कुरे (28) और मासोध (मुलताई) निवासी ज्ञान सिंह (62) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रूपेश गहलोत गंभीर रूप से घायल है। तीनों कार से रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर से शाजापुर के बेरछा जा रहे थे। वर्तमान में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है और घायल चालक का सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई और फिर डिवाइडर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ईएमटी ने दिया प्राथमिक उपचार, अस्पताल में भर्ती है चालक घटना की सूचना मिलते ही इटारसी से 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। ईएमटी विसराम अहिरवार ने मौके पर ही घायल चालक रूपेश गहलोत को प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति को संभाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एएसआई मौके पर पहुंचे, सुबह हुआ पोस्टमार्टम हादसे की जानकारी मिलने के बाद एएसआई दीपक पाराशर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी नर्मदापुरम पहुंच गए, जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। देखिए मौके की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *