मुंगेर में कार ने तोड़ा समपार फाटक:2 मिनट देर होने पर हो सकता था हादसा, चालक फरार, वाहन जब्त

मुंगेर में कार ने तोड़ा समपार फाटक:2 मिनट देर होने पर हो सकता था हादसा, चालक फरार, वाहन जब्त

जमालपुर-मुंगेर रेलखंड स्थित सफियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम एक क्रेटा कार ने बंद फाटक को तोड़ दिया। इस घटना में फाटक के दोनों ओर के बैरियर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 4:15 बजे हुई। दरअसल, कार पहले बैरियर को तोड़कर रेलवे ट्रैक पार कर गई, लेकिन दूसरे बैरियर पर अटक गई। चालक ने कार निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद रेलखंड पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। 2 मिनट देर होने पर हो सकता था हादसा फाटक पर तैनात गेटमैन रुस्तम ने बताया कि मुंगेर की ओर से ट्रेन आने की सूचना पर क्रॉसिंग बंद किया गया था। तभी तेज रफ्तार कार ने पहले बैरियर को तोड़कर ट्रैक पार किया और दूसरे बैरियर पर फंस गई। उन्होंने कहा कि यदि घटना में दो मिनट की भी देरी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रुस्तम ने तुरंत घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना के बाद चालक फरार घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और फंसी हुई कार को हटाने के राहत कार्य में जुट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक घटना के बाद तुरंत फरार हो गया। यह हुंडई क्रेटा कार (BR 01 FM 1369) बरियारपुर की ओर से सफियाबाद पहुंची थी। रेलवे क्रॉसिंग पर परिचालन बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सकी और आम लोगों को राहत मिली। इंस्पेक्टर राजीव ने कहा कि घटना में शामिल वाहन को जब्त करते हुए रेलवे एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि परिचालन व्यवस्था को भी सुचारू बनाने को लेकर कार्य जारी है। जमालपुर-मुंगेर रेलखंड स्थित सफियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम एक क्रेटा कार ने बंद फाटक को तोड़ दिया। इस घटना में फाटक के दोनों ओर के बैरियर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना सोमवार शाम करीब 4:15 बजे हुई। दरअसल, कार पहले बैरियर को तोड़कर रेलवे ट्रैक पार कर गई, लेकिन दूसरे बैरियर पर अटक गई। चालक ने कार निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद रेलखंड पर ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। 2 मिनट देर होने पर हो सकता था हादसा फाटक पर तैनात गेटमैन रुस्तम ने बताया कि मुंगेर की ओर से ट्रेन आने की सूचना पर क्रॉसिंग बंद किया गया था। तभी तेज रफ्तार कार ने पहले बैरियर को तोड़कर ट्रैक पार किया और दूसरे बैरियर पर फंस गई। उन्होंने कहा कि यदि घटना में दो मिनट की भी देरी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रुस्तम ने तुरंत घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना के बाद चालक फरार घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और फंसी हुई कार को हटाने के राहत कार्य में जुट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक घटना के बाद तुरंत फरार हो गया। यह हुंडई क्रेटा कार (BR 01 FM 1369) बरियारपुर की ओर से सफियाबाद पहुंची थी। रेलवे क्रॉसिंग पर परिचालन बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सकी और आम लोगों को राहत मिली। इंस्पेक्टर राजीव ने कहा कि घटना में शामिल वाहन को जब्त करते हुए रेलवे एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि परिचालन व्यवस्था को भी सुचारू बनाने को लेकर कार्य जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *