नरसिंहपुर में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो लोग घायल:तेज रफ्तार कार गाय को टक्कर के बाद ट्रैक्टर से भिड़ी; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

नरसिंहपुर में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो लोग घायल:तेज रफ्तार कार गाय को टक्कर के बाद ट्रैक्टर से भिड़ी; दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

नरसिंहपुर जिले के आमगांव में शनिवार रात सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार ने पहले एक गाय को टक्कर मारी और फिर आगे चलकर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना रात लगभग 10 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, किया सेल्टोस कार (MP 20 ZM 3522) आमगांव से करेली की दिशा में तेज गति से आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर करेली से आमगांव की ओर जा रहा था। गाय को टक्कर मारने के बाद कार चालक तेजी से भाग रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में साहित्य तिवारी (18) और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *