सीतापुर में NH 30 पर कार दुर्घटनाग्रस्त:ड्राइवर को नींद आने से दो घायल, जम्मू से देवा शरीफ जा रहे थे

सीतापुर में NH 30 पर कार दुर्घटनाग्रस्त:ड्राइवर को नींद आने से दो घायल, जम्मू से देवा शरीफ जा रहे थे

सीतापुर में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने और खाई में पलट जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोमवार देर रात हुई इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा रामकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर मधुवन विहार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से देवां की ओर जा रही एक एर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में चला गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मोहम्मद इकबाल सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक हर्षित सिंह ने बताया कि तीन कारें एक साथ जम्मू से देवा शरीफ जा रहे थे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जबकि दो अन्य कार से लोग अपने गंतव्य को रवाना हो गए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *