तीन जगहों पर नए पावर सब स्टेशन के लिए जमीन मिली, अब काम शुरू होगा शहर में गर्मी के दौरान बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या वाले 223 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 200 केवीए वाले ट्रांसफॉर्मर को 315 केवीए में बदला जा रहा है। यह काम मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे अगले साल गर्मी के दौरान ट्रिपिंग से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, सरकारी कार्यालयों के परिसर में 315 केवीए के 5 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की कार्रवाई होगी। पेसू के इंजीनियरों के मुताबिक, 500 केवीए के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को लगाने के लिए जमीन की जरूरत होती है। इसके लिए सरकारी परिसरों का चयन किया गया है। वहीं पटना के नए आबादी वाले इलाके में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के लिए तीन नए पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए पेसू ने जमीन चिह्नित कर लिया है। इसमें एम्स के पास नौसा, दानापुर प्रखंड कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पटना शहरी क्षेत्र में 14 पावर सब स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें से करीब आधा दर्जन का निर्माण शुरू हो चुका है। पेसू की वर्तमान स्थिति … तीन जगहों पर नए पावर सब स्टेशन के लिए जमीन मिली, अब काम शुरू होगा शहर में गर्मी के दौरान बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या वाले 223 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 200 केवीए वाले ट्रांसफॉर्मर को 315 केवीए में बदला जा रहा है। यह काम मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे अगले साल गर्मी के दौरान ट्रिपिंग से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, सरकारी कार्यालयों के परिसर में 315 केवीए के 5 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की कार्रवाई होगी। पेसू के इंजीनियरों के मुताबिक, 500 केवीए के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को लगाने के लिए जमीन की जरूरत होती है। इसके लिए सरकारी परिसरों का चयन किया गया है। वहीं पटना के नए आबादी वाले इलाके में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के लिए तीन नए पावर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए पेसू ने जमीन चिह्नित कर लिया है। इसमें एम्स के पास नौसा, दानापुर प्रखंड कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पटना शहरी क्षेत्र में 14 पावर सब स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें से करीब आधा दर्जन का निर्माण शुरू हो चुका है। पेसू की वर्तमान स्थिति …


