कैंटर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत:रिश्तेदारी में जा रहे थे, मैनपुरी में पत्नी की हलक नाजुक

कैंटर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत:रिश्तेदारी में जा रहे थे, मैनपुरी में पत्नी की हलक नाजुक

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। लखौरा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रदीप यादव अपनी पत्नी रीना यादव के साथ बाइक से अलीगंज स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जीटी रोड पर खिरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे जा गिरे।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने मृतक प्रदीप यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *