उन्नाव में कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या:जुरावर गंज में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी

उन्नाव में कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या:जुरावर गंज में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी

उन्नाव के काटी गांव में कैंटीन संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव असोहा थाना क्षेत्र के जुरावर गंज स्थित कैंटीन में फांसी के फंदे से लटका पाया गया है। पुलिस शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, शेरा सिंह परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बहनें भी हैं। परिवार का कहना है कि वे सामान्य रूप से अपना काम कर रहे थे, ऐसे में यह घटना सभी के लिए बेहद स्तब्ध करने वाली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कैंटीन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *