शिवम पटेल हत्याकांड मामले में भभुआ में कैंडल मार्च:सैकड़ों युवाओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की, शव खेत में मिला था

शिवम पटेल हत्याकांड मामले में भभुआ में कैंडल मार्च:सैकड़ों युवाओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की, शव खेत में मिला था

कैमूर जिले के भभुआ शहर में शिवम पटेल हत्याकांड के विरोध में मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा शहर की सड़कों पर उतरे और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। मार्च में शामिल युवाओं ने प्रशासन से इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवम मिलनसार स्वभाव का था और उसकी हत्या से क्षेत्र में गहरा दुख है। ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। शिवम पटेल का शव 27 दिसंबर 2025 को भभुआ हवाई अड्डे के पीछे एक सरसों के खेत से बरामद किया गया था। मृतक के पिता ने शहर के ही एक पिता-पुत्र पर सवा करोड़ रुपये के लेनदेन और पैसे मांगने पर विवाद के बाद हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पैसे वापस मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, ग्रामीण अभी भी पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और अन्य दोषियों को भी पकड़ने की मांग कर रहे हैं। कैमूर जिले के भभुआ शहर में शिवम पटेल हत्याकांड के विरोध में मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा शहर की सड़कों पर उतरे और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। मार्च में शामिल युवाओं ने प्रशासन से इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिवम मिलनसार स्वभाव का था और उसकी हत्या से क्षेत्र में गहरा दुख है। ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। शिवम पटेल का शव 27 दिसंबर 2025 को भभुआ हवाई अड्डे के पीछे एक सरसों के खेत से बरामद किया गया था। मृतक के पिता ने शहर के ही एक पिता-पुत्र पर सवा करोड़ रुपये के लेनदेन और पैसे मांगने पर विवाद के बाद हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, पैसे वापस मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज और झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, ग्रामीण अभी भी पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और अन्य दोषियों को भी पकड़ने की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *