Cancer Risk Factors: जंक फूड का चस्का या कैंसर को न्योता, स्टडी बताती है इन 5 गलतियों से आप बढ़ रहे हैं इस खतरे की ओर

Cancer Risk Factors: जंक फूड का चस्का या कैंसर को न्योता, स्टडी बताती है इन 5 गलतियों से आप बढ़ रहे हैं इस खतरे की ओर

Cancer Risk Factors: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में देर रात तक काम और जंक फूड बहुत नॉर्मल बात हो गई है, लेकिन इसकी कीमत हमारी बॉडी चुका रही है। द लैंसेट ऑन्कोलॉजी रिसर्च (The Lancet Oncology Research) के अनुसार, भारत में पिछले कई सालों में कैंसर के मामलों में 28% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है।

शहरी युवाओं पर लाइफस्टाइल कैंसर का प्रहार

रिसर्च बताते हैं कि शहरों में काम का बोझ और लगातार स्ट्रेस साइलेंट किलर का काम कर रहे हैं। भारत में लगभग 20% कैंसर के मरीज अब 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। यह सीधे तौर पर हमारे शहरी रहन-सहन का नतीजा है।

वो 5 कारण जो कैंसर को दे रहे हैं न्योता

रिसर्च ने वो मुख्य कारण बताए है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं:

  • हस्टल कल्चर और स्ट्रेस- काम के लंबे घंटे और नींद की कमी बॉडी के हार्मोंस को इम्बैलेंस कर देती है, जिससे कोशिकाएं (cells) असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं।
  • अल्ट्रा-प्रोसेस्ड डाइट- पैकेट पैक फुड़ और रिफाइंड शुगर मोटापे का कारण बनते हैं, जो कि ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर का मेन रिस्क फैक्टर है।
  • शारीरिक निष्क्रियता- डेस्क जॉब और घंटों स्क्रीन के सामने बैठने से बॉडी की नेचुरल इम्यूनिटी कम हो जाती है।
  • प्रदूषण और जहरीली हवा- प्रदूषण फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है।
  • नशा और कैफीन- स्ट्रेस मिटाने के लिए शराब, सिगरेट और ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना नुकसानदायक हो सकता है।

70% मामलों को रोकना संभव है

भारत में लगभग 70% कैंसर के मामले Modifiable Risk Factors (बदलने योग्य कारकों) से जुड़े हैं। यानी अगर हम अपनी आदतों में इन चीजों को अपनाए, तो कैंसर को मात दी जा सकती है।

  • हफ्ते में कम से कम 150 मिनट पसीना बहाएं (तेज चलना, योग या जिम)।
  • काम चाहे जितना भी हो, 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लेनी चाहिए।
  • टाइम- टाइम पर कैंसर स्क्रीनिंग करवाएं और HPV जैसे निवारक टीके लगवाएं।
  • अपनी थाली में साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *