Paddy Procurement Tender Cancelled: छत्तीसगढ़ में मार्कफेड द्वारा धान खरीदी केंद्रों के लिए तिरपाल (कैप कवर) खरीदी के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है। इस बार 24000 कैप कवर की खरीदी होनी है। इससे पूर्व जारी हुए टेंडर पर लगातार सवाल उठ रहे थे। पत्रिका ने इसका खुलासा किया था तो टेंडर निरस्त कर दिया गया था। पूर्व में बाहरी सप्लायर को फायदा पहुंचाने का आरोप लग रहा था।
Paddy Procurement Tender Cancelled: छ्व की खबर के बाद टेंडर निरस्त
मार्कफेड द्वारा धान के रखरखाव और सुरक्षा के लिए हर साल ब्लैक पॉलीथिन कैप कवर की खरीदी होती है। फिलहाल तीसरी बार जेम पोर्टल के माध्यम से कैप कवर की निविदा 29 जनवरी को जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के सप्लायर्स का आरोप है कि निविदा में ऐसी शर्तें रखी गई हैं, जिसका फायदा दूसरे राज्यों की फर्मों को होगा।
पूर्व में भी ऐसा किया गया था, जिसकी शिकायत कृषि मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक हुई थी। इस बार भी एलडीपीई फिल्म से निर्मित कैप कवर आपूर्ति का टर्नओवर 5.75 करोड़ रुपए मांगा गया है।
तीसरी बार टेंडर की प्रक्रिया
पहली बार 30 सितंबर 2025 को टेंडर जारी हुआ था। विभाग ने इसमें एलडीपीई फिल्म से निर्मित कैप कवर आपूर्ति का टर्नओवर 6.25 करोड़ रुपए मांगा था। आपत्ति आने पर इसे संशोधित कर 5.75 करोड़ रुपए कर दिया गया फिर शिकायत पर निविदा निरस्त कर दिया गया।
मार्कफेड द्वारा 18 नवंबर 2025 को दूसरी बार निविदा बुलाई गई जिसमें फिर से एलडीपीई फिल्म से निर्मित कैप कवर आपूर्ति का टर्नओवर परिवर्तित करते हुए 4.50 करोड़ रुपए मांगे गए। आपत्ति पर इसे भी निरस्त कर दिया गया। दो महीने बाद 29 जनवरी को जारी टेंडर को लेकर फिर से चहेते ठेकेदारों को काम देने का आरोप लग रहा है। इसमें फिर से वही शर्तें रखी गई हैं, जिसे लेकर पूर्व में शिकायत हुई थी।
तब ऐसे हुई थी गड़बड़ी
पिछले साल तीन फर्मों ने साठगांठ कर प्रदेश में टेंडर भरा। शिवालिक ने 12685 रुपए नग, क्लाइमैक्स ङ्क्षसथेटिक्स ने 12799 व बैगपॉली ने 12790 रुपए का रेट भरा था। एल-1 टेडर शिवालिक को मिला। उसे 6500 नग सप्लाई करने थे।
एल-2 और एल-3 में 6000-6000 तिरपाल सप्लाई क्लाइमैक्स ङ्क्षसथेटिक्स और बैगपॉली को करनी थी। फर्मों को फायदा पहुंचाने टेंडर प्रक्रिया में 3 साल में 6.5 करोड़ के टर्नओवर की शर्त रखी गई थी। जबकि प्रदेश में 4 साल में टेंडर न होने से लोकल फर्में बाहर हो गईं।
पिछले साल भी हुई थी अधिक दाम पर खरीदी
वर्ष 2024-25 में सरकारी धान की सुरक्षा के लिए 18,500 नग ब्लैक पॉलीथिन कैप कवर की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई थी। जिन फर्मों ने छत्तीसगढ़ में सप्लाई की, उन्होंने तमिलनाडु में यहां की तुलना में कम दामों पर सप्लाई किए।
मार्कफेड ने 12,685 रुपए प्रति नग की दर से खरीदी की जबकि तमिलनाडु सरकार ने 9390 रुपए की दर से खरीदा था। तमिलनाडु में इस साल भी 9580 रुपए की दर से खरीदी हुई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में उस समय जेम पोर्टल पर उसी गुणवत्ता के कैप कवर 9500 रुपए की दर पर उपलब्ध थे।


