दरभंगा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) में 9 अप्रैल को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज परिसर सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शुरू होगा। योग्यता के आधार पर Hero MotoCorp Limited (हलोल, गुजरात) में 200 पदों पर भर्ती होगी। इसमें फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट और अप्रेंटिस दोनों श्रेणियों में बहाली की जाएगी। फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक और TWAR जैसे आईटीआई ट्रेड से पास अभ्यर्थी इस कैंपस में भाग ले सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं में 40% और ITI में कम से कम 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कितनी होगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को FTE के तहत 20,500 रुपए (CTC) औक अप्रेंटिस के लिए 18,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह मेगा प्लेसमेंट रामनगर बहादुरपुर, चिंतामनपुर स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (02) दरभंगा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) में 9 अप्रैल को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज परिसर सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शुरू होगा। योग्यता के आधार पर Hero MotoCorp Limited (हलोल, गुजरात) में 200 पदों पर भर्ती होगी। इसमें फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट और अप्रेंटिस दोनों श्रेणियों में बहाली की जाएगी। फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक और TWAR जैसे आईटीआई ट्रेड से पास अभ्यर्थी इस कैंपस में भाग ले सकते हैं। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं में 40% और ITI में कम से कम 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कितनी होगी सैलरी चयनित अभ्यर्थियों को FTE के तहत 20,500 रुपए (CTC) औक अप्रेंटिस के लिए 18,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह मेगा प्लेसमेंट रामनगर बहादुरपुर, चिंतामनपुर स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (02)


