दरभंगा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज:2 दिन का लोगों को दिया गया समय, एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर एक्शन

दरभंगा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज:2 दिन का लोगों को दिया गया समय, एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर एक्शन

दरभंगा शहर में प्रस्तावित लोहिया चौक से एकमी गोलंबर तक एलिवेटेड रोड निर्माण काम को सुचारु रूप से प्रारंभ कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे स्थित स्थायी और अस्थायी भवनों और संरचनाओं को नियमानुसार हटाया गया। प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस और आवश्यक सूचनाएं दी गई थीं। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकानों व दुकानों को तोड़कर हटा लिया। अभियान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर संजीत कुमार, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा जिला प्रशासन के अनुसार, एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। एलिवेटेड रोड के नीचे चार लेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और अधिक सुगम होगा। बताया गया है कि एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर के समग्र विकास को गति मिल सके। दरभंगा शहर में प्रस्तावित लोहिया चौक से एकमी गोलंबर तक एलिवेटेड रोड निर्माण काम को सुचारु रूप से प्रारंभ कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे स्थित स्थायी और अस्थायी भवनों और संरचनाओं को नियमानुसार हटाया गया। प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस और आवश्यक सूचनाएं दी गई थीं। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकानों व दुकानों को तोड़कर हटा लिया। अभियान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर संजीत कुमार, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा जिला प्रशासन के अनुसार, एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। एलिवेटेड रोड के नीचे चार लेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और अधिक सुगम होगा। बताया गया है कि एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर के समग्र विकास को गति मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *