जमुई में कचहरी चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान:जेसीबी से ठेले-दुकानें हटाईं, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, 6-8 वेंडिंग जोन में शिफ्ट की तैयारी

जमुई नगर परिषद ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान कचहरी चौक से शुरू होकर महाराजगंज, सर्किट हाउस सड़क सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाया गया।अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ-साथ नगर परिषद के छोटे वाहनों का भी उपयोग किया गया। ठेले और अवैध संरचनाओं को हटाया गया
जेसीबी की मदद से सड़क पर रखे भारी सामान, ठेले और अवैध संरचनाओं को हटाया गया, जबकि जब्त किए गए छोटे सामानों को नगर परिषद के वाहनों से परिसर तक ले जाया गया।अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने कई दुकानदारों के सड़क पर रखे टेबल, ठेले और अन्य सामान जब्त किए। नियम उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।नगर प्रबंधक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। सड़क अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई
उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ दुकानदारों को कई बार सड़क अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ दुकानदार सड़क पर ही टेबल लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। नगर प्रबंधक ने यह भी जानकारी दी कि शहर में वेंडिंग जोन के लिए 6 से 8 स्थान चिन्हित कर उनका डिमार्केशन किया जा चुका है। जल्द ही फुटपाथ दुकानदारों को इन स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि वे व्यवस्थित ढंग से अपना व्यवसाय कर सकें। दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब्त किए गए सामान को चालान कटवाने के बाद संबंधित दुकानदारों को वापस कर दिया जाएगा। नगर परिषद ने आम नागरिकों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर की यातायात और बाजार व्यवस्था बेहतर बनी रहे। जमुई नगर परिषद ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान कचहरी चौक से शुरू होकर महाराजगंज, सर्किट हाउस सड़क सहित अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाया गया।अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ-साथ नगर परिषद के छोटे वाहनों का भी उपयोग किया गया। ठेले और अवैध संरचनाओं को हटाया गया
जेसीबी की मदद से सड़क पर रखे भारी सामान, ठेले और अवैध संरचनाओं को हटाया गया, जबकि जब्त किए गए छोटे सामानों को नगर परिषद के वाहनों से परिसर तक ले जाया गया।अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने कई दुकानदारों के सड़क पर रखे टेबल, ठेले और अन्य सामान जब्त किए। नियम उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।नगर प्रबंधक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। सड़क अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई
उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ दुकानदारों को कई बार सड़क अवरुद्ध न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ दुकानदार सड़क पर ही टेबल लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। नगर प्रबंधक ने यह भी जानकारी दी कि शहर में वेंडिंग जोन के लिए 6 से 8 स्थान चिन्हित कर उनका डिमार्केशन किया जा चुका है। जल्द ही फुटपाथ दुकानदारों को इन स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि वे व्यवस्थित ढंग से अपना व्यवसाय कर सकें। दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब्त किए गए सामान को चालान कटवाने के बाद संबंधित दुकानदारों को वापस कर दिया जाएगा। नगर परिषद ने आम नागरिकों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर की यातायात और बाजार व्यवस्था बेहतर बनी रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *