संपत्ति कर जमा करने के लिए शिविर का आयोजन:अररिया में ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने पहुंचे नागरिक, आज आएंगे आंकड़े

संपत्ति कर जमा करने के लिए शिविर का आयोजन:अररिया में ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने पहुंचे नागरिक, आज आएंगे आंकड़े

अररिया नगर परिषद में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए 31 मार्च को संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) संग्रहण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कर जमा करने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिससे भारी भीड़ देखी गई। सुबह 10 बजे से देर शाम 7 बजे तक चले इस शिविर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। नगर परिषद परिसर सुबह से ही नागरिकों से भरा रहा, जो अपने संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए इंतजार कर रहे थे। संपत्ति कर जमा करने वालों की भीड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज ने बताया कि इस विशेष शिविर में संपत्ति कर जमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण शहरवासियों में जागरूकता दिखी। इस वर्ष कुल कितना संपत्ति कर संग्रहित हुआ, इसके सही आंकड़े बुधवार को सामने आएंगे। नागरिकों में उत्साह का मुख्य कारण बिहार सरकार की ‘नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना-2025’ थी। इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया संपत्ति कर को एकमुश्त जमा करने पर पूरा ब्याज माफ किया जा रहा है। ब्याज से बचने के लिए अंतिम दिन पहुंचे इस ब्याज मुक्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए कई लोगों ने अपने पुराने बकाये का भी भुगतान किया। शिविर में पहुंचे एक स्थानीय निवासी ने बताया, “पिछले सालों का बकाया था। योजना के तहत ब्याज माफ होने से काफी राहत मिली।” कई नागरिकों ने कहा कि वे ब्याज से बचने के लिए अंतिम दिन ही पहुंचे थे। नगर परिषद प्रशासन ने शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी। कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई ताकि कोई भी नागरिक बिना कर जमा किए न लौटे। हालांकि, अंतिम दिन होने के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन कुल मिलाकर व्यवस्था संतोषजनक रही। अररिया नगर परिषद में वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए 31 मार्च को संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स) संग्रहण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कर जमा करने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे, जिससे भारी भीड़ देखी गई। सुबह 10 बजे से देर शाम 7 बजे तक चले इस शिविर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। नगर परिषद परिसर सुबह से ही नागरिकों से भरा रहा, जो अपने संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए इंतजार कर रहे थे। संपत्ति कर जमा करने वालों की भीड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज ने बताया कि इस विशेष शिविर में संपत्ति कर जमा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण शहरवासियों में जागरूकता दिखी। इस वर्ष कुल कितना संपत्ति कर संग्रहित हुआ, इसके सही आंकड़े बुधवार को सामने आएंगे। नागरिकों में उत्साह का मुख्य कारण बिहार सरकार की ‘नगरपालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना-2025’ थी। इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया संपत्ति कर को एकमुश्त जमा करने पर पूरा ब्याज माफ किया जा रहा है। ब्याज से बचने के लिए अंतिम दिन पहुंचे इस ब्याज मुक्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए कई लोगों ने अपने पुराने बकाये का भी भुगतान किया। शिविर में पहुंचे एक स्थानीय निवासी ने बताया, “पिछले सालों का बकाया था। योजना के तहत ब्याज माफ होने से काफी राहत मिली।” कई नागरिकों ने कहा कि वे ब्याज से बचने के लिए अंतिम दिन ही पहुंचे थे। नगर परिषद प्रशासन ने शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की थी। कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई ताकि कोई भी नागरिक बिना कर जमा किए न लौटे। हालांकि, अंतिम दिन होने के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन कुल मिलाकर व्यवस्था संतोषजनक रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *