मामा के घर आया था खुशियां बांटने… तेज रफ्तार ने छीन ली जिंदगी, 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ–गोंडा हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गया। शनिवार देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा 13 साल का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

लखनऊ–गोंडा हाईवे पर शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के जरवल कस्बे का रहने वाला इरकान अपने ननिहाल करनैलगंज आया हुआ था। वह स्टेट बैंक के सामने रहने वाले अपने मामा असलम मिस्त्री के घर ठहरा था। शनिवार रात वह अपने 13 वर्षीय ममेरे भाई अमन के साथ बाइक से लखनऊ रोड स्थित ब्लॉक की ओर जा रहा था।

तेज रफ्तार के कारण बिगड़ संतुलन डिवाइडर से टकराई बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात के समय सड़क पर मोड़ के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई। और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इरकान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की खबर जैसे ही जरवल स्थित युवक के घर और करनैलगंज में उसके ननिहाल पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *