टीकमगढ़ में कुएं में मिला बछड़े का सिर:हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने की मांग

टीकमगढ़ में कुएं में मिला बछड़े का सिर:हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने की मांग

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ नगर से सटी ग्राम पंचायत कैलपुरा में ग्वाल सागर तालाब के एक कुएं में बछड़े का कटा सिर मिला है। घटना शनिवार शाम को सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने इसे देखा और हिंदूवादी संगठनों को सूचित किया। हिंदू सगंठनों ने जताया विरोध सूचना मिलते ही रात में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बल्देवगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मृत गोवंश की जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद पशु चिकित्सक ने बताया कि गोवंश का शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना था। बछड़े का सिर काटकर उसके शेष अंगों को टुकड़ों में कर बोरी में भरकर कुएं में फेंका गया था। इससे यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर वन विभाग की टीम को भी बुलाया, जिसने पुष्टि की कि यह शव नीलगाय का नहीं है। सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्रेया असाटी ने बछड़े का सिर होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग अज्ञात बछड़े के शव को जेसीबी की मदद से दफना दिया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं, जिनमें सूरज रैकवार, हरिओम पांडे, प्रदीप रैकवार और राहुल रैकवार शामिल हैं, ने घटना की निंदा की और प्रशासन से 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *