रायपुर में बीच सड़क पर चाकू से काटा केक…VIDEO:सोशल मीडिया में रंगदारी दिखाने वीडियो किया अपलोड, अफसरों ने बर्थडे ब्वॉय को किया गिरफ्तार

बीच सड़क में गाड़ी रोककर केक काटने वाले, स्टंट करने वाले और चाकू-पिस्टल के साथ सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारी कार्रवाई कर रहे है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी राजधानी के युवा चुनौती देकर सोशल मीडिया में बर्थडे सेलीब्रेशन और हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर रहे है। रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने बीच सड़क पर सरेआम चाकू से केक काटकर अपनी ‘रंगदारी’ का प्रदर्शन किया। दहशत फैलाने के मकसद से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की शिनाख्त की और हिरासत में लिया है। युवक का नाम आशीष बताया जा रहा है। गाड़ी के बोनट पर रखा केक, कटारनुमा चाकू से काटा वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 5 से 6 लड़के एक गाड़ी के चारों ओर खड़े हैं। गाड़ी के बोनट पर केक रखा गया है। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक कटारनुमा चाकू से केक काट रहा है, जबकि बाकी युवक शोर मचाकर जश्न मना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़कों ने न सिर्फ केक काटा, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘स्वैग’ के तौर पर अपलोड भी किया। पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर होगी पहचान मामला सामने आने के बाद कबीर नगर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है, कि नियमों का उल्लंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *