कैबिनेट मंत्री कुमावत आज पाली दौरे पर रहेंगे

कैबिनेट मंत्री कुमावत आज पाली दौरे पर रहेंगे

सुमेरपुर | पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। कुमावत सोमवार को सुबह 10 बजे सुमेरपुर क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे प्रातः 11 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर 12 बजे गुड़ा एंदला पहुंचेगे। सिरोही | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृति आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी कर दी है। संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन या नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी थी। सिरोही | संपूर्णता अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। आशान्वित जिला से 5 एवं ब्लॉक से संबंधित 6 चिन्हित िकए संकेतकों में शत प्रतिशत लक्ष्य पाना है। कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 04 फरवरी को सुबह 11 बजे स्वामीनारायण मंदिर सभागार में होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *