सिटी रिपोर्टर }इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम रविवार को घोषित किए। जयपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सीए विकास यादव ने बताया कि जयपुर से मोहित सुखानी को ऑल इंडिया रैंक 14, हर्ष खंडेलवाल को 17, विवेक जैन को 32, मेहुल बोहरा को 35, जबकि सक्षम जैन और कपिल शर्मा को ऑल इंडिया रैंक 41 मिली है।


