सीए अश्वनी जायसवाल लखनऊ शाखा के चेयरमैन चुने गए:इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की प्रबंध समिति ने किया चुनाव

सीए अश्वनी जायसवाल लखनऊ शाखा के चेयरमैन चुने गए:इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट की प्रबंध समिति ने किया चुनाव

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट (आईसीएआई) की लखनऊ शाखा को नया चेयरमैन मिल गया है। सीए अश्वनी जायसवाल को सर्वसम्मति से शाखा का चेयरमैन चुना गया है। यह चुनाव रविवार को गोमतीनगर स्थित शाखा कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक के दौरान हुआ। बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। आईसीएआई की प्रबंध समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया। आईसीएआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीए ऋषभ मिश्रा को वाइस चेयरपर्सन चुना गया है। इसके साथही , सीए आशीष गुप्ता को सचिव और सीए चारू खन्ना को कोषाध्यक्ष व सिकासा की सभापति के रूप में चुना गया है।कार्यसमिति के अन्य सदस्यों में पूर्व चेयरमैन सीए अनुराग पांडे, सीए प्रियंका गर्ग और सीए अंशुल अग्रवाल शामिल हैं। इन्हें भी समिति का सदस्य चुना गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *