वीडियो दिखाकर ईरान ने कहा- गिराया F-18, अमेरिका ने तुरंत किया खारिज

वीडियो दिखाकर ईरान ने कहा- गिराया F-18, अमेरिका ने तुरंत किया खारिज

Iran IRGC claim US F-18 Shot Down: अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्डस ने बड़ा दावा किया है। IRGC ने कहा कि उसने अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को मार गिराया है। इसको लेकर ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इस दावे का एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि ईरान ने नुकसान की सीमा और पायलट के बारे में जानकारी नहीं दी। 

अमेरिका ने किया खारिज

ईरान के दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उसने कहा कि ईरान ने कोई भी अमेरिकी फाइटर जेट नहीं गिराया है और IRGC का दावा गलत है।

वीडियो में क्या आ रहा नजर

ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक लड़ाकू विमान उडान भरता हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद विमान के पास अचानक एक तेज रोशनी दिखाई देती है, जिससे लगता है कि विमान पर हवा में हमला हुआ होगा। 

कुछ समय बाद ही विमान का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि वीडियो का अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सभी गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

इस घटनाक्रम के कुछ ही मिनट बाद, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद-बघेर ग़ालिबफ़ ने कहा कि क्षेत्रीय देश के समर्थन से दुश्मन एक ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे होंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अगर कोई कार्रवाई की गई तो उस देश के बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले करने की धमकी दी।

सीजफायर प्रस्ताव पर तनातनी

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब ईरान ने अमेरिका के संघर्ष विराम (सीजफायर) प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद भी ईरान ने इजरायल और खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखे हैं। इससे पहले इजरायल ने तेहरान पर हमले किए थे, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में पैराट्रूपर्स और मरीन की तैनाती बढ़ा दी है।

ट्रंप प्रशासन की कड़ी चेतावनी

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिखावा नहीं करते और अगर तेहरान ने हार स्वीकार नहीं की तो अमेरिका कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो अमेरिका ईरान पर पहले से ज्यादा कड़ा प्रहार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *