बक्सर RPF ने लौटाए 2 लाख कैश:ब्रह्मपुत्र मेल में छूटा बुजुर्ग यात्री का सामान सुरक्षित मिला, 2 अलग-अलग बैग में था पैसा

बक्सर RPF ने लौटाए 2 लाख कैश:ब्रह्मपुत्र मेल में छूटा बुजुर्ग यात्री का सामान सुरक्षित मिला, 2 अलग-अलग बैग में था पैसा

बक्सर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बुजुर्ग यात्री का खोया हुआ सामान और 2 लाख रुपए नगद सुरक्षित रूप से वापस कर दिया। यह घटना 27 जनवरी 2026 को हुई, जब ब्रह्मपुत्र मेल में एक यात्री का बैग छूट गया था। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल के कोच H-1, बर्थ नंबर 13 पर सवार एक यात्री के दो ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग ट्रेन में ही छूट गए हैं। यात्री आरा स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे और ट्रेन खुलने के कारण वापस नहीं चढ़ पाए। सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर हरकत में आ गया। जैसे ही ब्रह्मपुत्र मेल बक्सर स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कोच H-1 के बर्थ नंबर 13 से तीनों बैग सुरक्षित रूप से उतार लिए। इसके बाद संबंधित यात्री को इसकी सूचना दी गई। दोनों ट्रॉली बैग में था एक-एक लाख कैश यात्री की पहचान सब्बाज खान (लगभग 66 वर्ष), पिता अहमद खान, निवासी फौजदारी पट्टी, गुरुद्वारा रोड, नागांव, असम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर यात्री आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और बताया कि दोनों ट्रॉली बैग में एक-एक लाख रुपए नगद के साथ कपड़े एवं दवाइयां रखी हुई हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने यात्री की उपस्थिति में बैग खुलवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों ट्रॉली बैग में ₹500 के नोटों की चार-चार गड्डियां, कुल मिलाकर दो लाख रुपये नकद, तथा लगभग ₹30 हजार मूल्य का अन्य सामान पाया गया। सभी नकद राशि और सामान पूर्ण सत्यापन एवं पहचान के बाद यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने सामान बरामद कर सौंपा इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल,सहायक उप निरीक्षक नंदलाल राम एवं आरक्षी बी.के. सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान बरामद किया और सही सलामत यात्री को सौंपा। आरपीएफ की इस सराहनीय कार्यशैली की चर्चा अन्य यात्रियों में भी व्यापक रूप से हो रही है और इसे रेलवे सुरक्षा बल की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। बक्सर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बुजुर्ग यात्री का खोया हुआ सामान और 2 लाख रुपए नगद सुरक्षित रूप से वापस कर दिया। यह घटना 27 जनवरी 2026 को हुई, जब ब्रह्मपुत्र मेल में एक यात्री का बैग छूट गया था। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल के कोच H-1, बर्थ नंबर 13 पर सवार एक यात्री के दो ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग ट्रेन में ही छूट गए हैं। यात्री आरा स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे और ट्रेन खुलने के कारण वापस नहीं चढ़ पाए। सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर हरकत में आ गया। जैसे ही ब्रह्मपुत्र मेल बक्सर स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कोच H-1 के बर्थ नंबर 13 से तीनों बैग सुरक्षित रूप से उतार लिए। इसके बाद संबंधित यात्री को इसकी सूचना दी गई। दोनों ट्रॉली बैग में था एक-एक लाख कैश यात्री की पहचान सब्बाज खान (लगभग 66 वर्ष), पिता अहमद खान, निवासी फौजदारी पट्टी, गुरुद्वारा रोड, नागांव, असम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर यात्री आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और बताया कि दोनों ट्रॉली बैग में एक-एक लाख रुपए नगद के साथ कपड़े एवं दवाइयां रखी हुई हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने यात्री की उपस्थिति में बैग खुलवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों ट्रॉली बैग में ₹500 के नोटों की चार-चार गड्डियां, कुल मिलाकर दो लाख रुपये नकद, तथा लगभग ₹30 हजार मूल्य का अन्य सामान पाया गया। सभी नकद राशि और सामान पूर्ण सत्यापन एवं पहचान के बाद यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने सामान बरामद कर सौंपा इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल,सहायक उप निरीक्षक नंदलाल राम एवं आरक्षी बी.के. सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान बरामद किया और सही सलामत यात्री को सौंपा। आरपीएफ की इस सराहनीय कार्यशैली की चर्चा अन्य यात्रियों में भी व्यापक रूप से हो रही है और इसे रेलवे सुरक्षा बल की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *