बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव निवासी परिवहन विभाग के जवान मुकेश कुमार(28) की ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग लगातार रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। NH-139 पर देर रात हुआ भीषण हादसा यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-139 पर बलिदाद गांव के पास हुआ। उस समय परिवहन विभाग की एमवीआई टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। टीम के सदस्य सड़क किनारे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे और चालान की प्रक्रिया जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही मुकेश कुमार एक चालक को चालान की पर्ची दे रहे थे, तभी औरंगाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर गई मुकेश की जान टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक आगे की ओर धकेला गया और एमवीआई टीम की स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। इसी बीच स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि परिवहन विभाग के गार्ड और वाहन चालक भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर प्रतापसागर गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में मातम, मुआवजे की मांग मुकेश कुमार के निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरा प्रतापसागर शोक में डूब गया। परिजन बदहवास हालत में अपने बेटे की मौत पर विलाप कर रहे हैं। स्थानिय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए। कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जा रहे मुकेश लोग मुकेश कुमार को एक कुशल, बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में याद कर रहे हैं। नियमित ड्यूटी के दौरान जान गंवाना पूरे विभाग के लिए भी बड़ा सदमा है।
ग्रामीणों ने कहा कि मुकेश का स्वभाव मिलनसार था और वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव निवासी परिवहन विभाग के जवान मुकेश कुमार(28) की ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग लगातार रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। NH-139 पर देर रात हुआ भीषण हादसा यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-139 पर बलिदाद गांव के पास हुआ। उस समय परिवहन विभाग की एमवीआई टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। टीम के सदस्य सड़क किनारे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे और चालान की प्रक्रिया जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही मुकेश कुमार एक चालक को चालान की पर्ची दे रहे थे, तभी औरंगाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर गई मुकेश की जान टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ा ट्रक आगे की ओर धकेला गया और एमवीआई टीम की स्कॉर्पियो से जा भिड़ा। इसी बीच स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच दबकर सिपाही मुकेश कुमार की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि परिवहन विभाग के गार्ड और वाहन चालक भी जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर प्रतापसागर गांव लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में मातम, मुआवजे की मांग मुकेश कुमार के निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरा प्रतापसागर शोक में डूब गया। परिजन बदहवास हालत में अपने बेटे की मौत पर विलाप कर रहे हैं। स्थानिय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए। कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जा रहे मुकेश लोग मुकेश कुमार को एक कुशल, बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में याद कर रहे हैं। नियमित ड्यूटी के दौरान जान गंवाना पूरे विभाग के लिए भी बड़ा सदमा है।
ग्रामीणों ने कहा कि मुकेश का स्वभाव मिलनसार था और वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। ड्यूटी के दौरान हुई इस दर्दनाक मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।


