पाली में होली पर गाली-गलौच करने रहे युवक को टोकना बिजनेसमैन को उस वक्त महंगा पड़ जब उन्हें बीच रास्ते कार से टक्कर मारकर पीड़ित और उसके दोस्त को सरिए से बेरहमी से पीटा। मारपीट में गंभीर घायल बिजनेसमैन हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाने में आऊव गांव निवासी गौतमसिंह पुत्र रामेश्वरसिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि दिल्ली के फिरोजाबाद में मिठाई की शॉप चलाने वाले उनके भाई जितेन्द्रसिंह होली का त्योहार मनाने गांव आए थे।
रिपोर्ट में बताया कि होली के दिन गांव के ही जयपालसिंह और उसका भाई राहुलसिंह पुत्र किशोरसिंह गाली-गलौच कर रहे थे। इसको लेकर उनके भाई जितेन्द्रसिंह ने उन्हें टोका इस बात से वे नाराज हो गए और देखने की धमकी दी।
रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च 2026 की रात को जितेन्द्रसिंह और उनका दोस्त गोरधनसिंह बाइक से चेलावास से आऊवा की तरफ बाइक से आ रहे थे। सुगाली माता मंदिर के निकट जयपालसिंह और राहुलसिंह ने उन्हें देखा तो कार से टक्कर मार बाइक से नीचे गिरा दिया। और लोहे के सरिए से जितेन्द्रसिंह और गोरधनसिंह पर हमला कर घायल कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में जितेन्द्रसिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें मारवाड़ जंक्शन से पाली रेफर किया गया। जहां बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और उनके सिर में 10 टांके लगाए गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू की।


