दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू (38) को गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले में मस्जिद के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनवर कमाल नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और एक गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या झड़प हो रही थी। बताया जा रहा है कि अनवर कमाल बीच-बचाव करने पहुंचे थे, इसी दौरान चली गोली उन्हें लग गई। डीएमसीएच के बाद निजी अस्पताल में कराया एडमिट घायल अनवर कमाल को स्थानीय लोगों की मदद से पहले डीएमसीएच ले जाया गया, फिर वहां से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बारे में कोई भी कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। बताया जाता है कि अनवर कमाल उर्फ लड्डू, पिता वशी अहमद, किलाघाट (नगर थाना क्षेत्र) के निवासी हैं और शहर में वाव रेस्टोरेंट एवं वाव वाटर पार्क के मालिक हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू (38) को गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले में मस्जिद के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनवर कमाल नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और एक गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या झड़प हो रही थी। बताया जा रहा है कि अनवर कमाल बीच-बचाव करने पहुंचे थे, इसी दौरान चली गोली उन्हें लग गई। डीएमसीएच के बाद निजी अस्पताल में कराया एडमिट घायल अनवर कमाल को स्थानीय लोगों की मदद से पहले डीएमसीएच ले जाया गया, फिर वहां से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बारे में कोई भी कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है। बताया जाता है कि अनवर कमाल उर्फ लड्डू, पिता वशी अहमद, किलाघाट (नगर थाना क्षेत्र) के निवासी हैं और शहर में वाव रेस्टोरेंट एवं वाव वाटर पार्क के मालिक हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।


