पूर्णिया में इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की। इससे नाराज लड़की के बॉयफ्रेंड ने शहर के बड़े बिजनेसमैन सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की गोली मारकर हत्या करवा दी। बिजनेसमैन के ऊपर पीछे से ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की गई। इसमें से 3 गोली सूरज को लगी। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि सूरज को पहली गोली चेस्ट, दूसरी गोली पेट और तीसरी गोली बाएं बाह में लगी। तीन गोली लगने के बाद सूरज के गार्ड और फुफेरे भाई उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसपर भी दो राउंड गोलियां चलाई। गर्लफ्रेंड का पोस्ट डालने का मामला क्या है, मामले में सूरज बिहारी की एंट्री कैसे हुई, लड़की के बॉयफ्रेंड के कहने पर किसने गोली चलाई, लड़की का बॉयफ्रेंड कौन है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… वारदात के बाद की 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से फायरिंग हुई मृतक सूरज बिहारी दो भाई हैं। सूरज के छोटे भाई का नाम उदय यादव है। उदय का एक दोस्त है, जिसका नाम सूरज शर्मा है। सूरज शर्मा पूर्णिया का फेमस इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर है। सूरज शर्मा ने 23 जनवरी यानी सरस्वती पूजा के दिन एक लड़की संग फोटो ली और इंस्टाग्राम पर शेयर की। लड़की के बॉयफ्रेंड ने इस तस्वीर को देखकर सूरज शर्मा को टारगेट लिया। मंगलवार सुबह झगड़े के बाद कारोबारी सूरज बिहारी विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग का आरोप नेवालाल चौक इलाके में रहने वाले वांटेड ब्रजेश सिंह पर लगा है। ब्रजेश लड़की के बॉयफ्रेंड सेहिल के पक्ष से अपने भाई नंदू सिंह और स्मैक से जुड़े गिरोह के 20 से 25 गुर्गों के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचा था। ब्रजेश सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 8 साल पहले एक हत्या के आरोप में ब्रजेश का नाम आया। इसके बाद से वो कई छोटी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। फायरिंग मामले में फरार चल रहा है ब्रजेश 15 अगस्त 2025 को मरंगा इलाके में फायरिंग की घटना हुई। इसमें ब्रजेश का नाम सामने आया था, तब से वो फरार था। पुलिस उसे ढूंढ रही है। ब्रजेश वांटेड साहिल सौरभ का करीबी माना जाता है। साहिल सौरभ का परिवार पहले से ही विवादों में रहा है। साहिल का पिता बुच्चन यादव मोस्ट वांटेड था। 19 जनवरी को एसटीएफ और मरंगा थाने की पुलिस ने साहिल सौरभ को गिरफ्तार किया था, लेकिन ब्रजेश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अब जानिए, ब्लॉगर सूरज शर्मा के पिता ने दैनिक भास्कर को क्या बताया? सूरज शर्मा के पिता सुबोध शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया, मेरा बेटा सूरज शर्मा ब्लॉगर है। सूरज ‘अपना पूर्णिया’ नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाता है। इंस्टाग्राम पर उसके 20.5k, फेसबुक पेज के करीब उतने ही फॉलोअर हैं। सूरज रोजाना सोशल मीडिया पर दो से तीन वीडियो पोस्ट करता था। वीडियो क्रिएट करने से जुड़े काम को लेकर सरस्वती पूजा यानी 23 जनवरी के मौके पर वो नेवालाल चौक स्थित स्कूल में वीडियो बनाने पहुंचा था। यहां उसे शहर की एक फेमस वीडियो क्रिएटर मिली तो उसके साथ मेरे बेटे ने फोटो खिंचवाई और उसे इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर दिया। 23 जनवरी को ही इस पोस्ट को लड़की के बॉयफ्रेंड सेहिल ने देख लिया। इसके बाद उसने मेरे बेटे को धमकी देना शुरू कर दिया। 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन के दिन सेहिल ने सूरज शर्मा के साथ की मारपीट सुबोध शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी मेरा बेटा मूर्ति विसर्जन में गया था। इस दौरान सेहिल ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सेहिल अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद मैंने सेहिल को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद 26 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे सेहिल का कॉल आया। फोन उठाते ही उसने बदतमीजी से बात की। मैंने भी उसे उसी की भाषा में जवाब दिया। बेटे के साथ सेहिल के घर पहुंचा था ब्लॉगर सूरज शर्मा के पिता ने बताया कि मैंने 27 जनवरी को पूरे दिन इंतजार किया, लेकिन सेहिल माफी मांगने नहीं आया। इसके बाद मैं अपने बेटे के साथ घटना वाले दिन यानी मंगलवार को सेहिल के घर पहुंच गया। यहां मेरे बेटे सूरज शर्मा और सेहिल के बीच बहस और फिर कुछ ही देर में मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने से मामला शांत हुआ। इसके बाद हम लोग घर आ गए। सुबोध शर्मा ने बताया कि कुछ ही देर बाद सेहिल 20 से 25 बदमाशों के साथ मेरे घर आया और मारपीट शुरू कर दी। मेरे घर पर कारोबारी सूरज बिहारी का छोटा भाई उदय यादव भी था। सेहिल की ओर से मारपीट का उदय ने विरोध किया। इसके बाद सेहिल के साथ आए ब्रजेश ने उदय की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी के बाद उदय ने अपने भाई सूरज बिहारी को कॉल कर अपने साथ हुई मारपीट की बात बताई थी। मगर सूरज बिहारी के मेरे घर पहुंचने से पहले ही सेहिल, ब्रजेश अपने साथियों के साथ भाग निकला। सूरज बिहारी के पहुंचने पर हम लोगों ने समझौते के लिए सेहिल और ब्रजेश को बुलाया। उन्होंने बताया कि हम लोग मरंगा के वसंत विहार फन सिटी पार्क के ठीक सामने खड़े थे। हम लोग फन सिटी पार्क के पास पहुंचे, लेकिन सेहिल, ब्रजेश वहां नहीं था। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद सेहिल दो दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचा और आते ही हम लोगों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। सूरज बिहारी से बहस के बाद ब्रजेश ने की फायरिंग धक्का-मुक्की के बाद सूरज बिहारी और ब्रजेश के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर ब्रजेश ने कमर में छिपाकर रखी दो पिस्टल निकाली और सूरज बिहारी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इनमें से तीन गोली सूरज बिहारी को लगी। बचाव में के लिए आने वाले प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार और फुफेरे भाई आनंद पर भी गोलियां चलाईं। हालांकि, दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मैंने भी किसी तरह खेत की ओर भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना के बाद डायल 112 को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिर सूरज बिहारी को होप हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरंगा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार और सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहले नेवालाल चौक घटना स्थल और फिर वहां से होप हॉस्पिटल पहुंचे। यहां परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस शव को लेकर GMCH पूर्णिया आई। एक्सरे में दो गोली दिखाई दी। पहली गोली चेस्ट में जबकि दूसरी गोली पेट में फंसी थी। तीसरी गोली बाएं बाह के पार हो गई थी। लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से जुड़ा है विवाद SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि मरंगा थाना की पुलिस को एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए होप हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में कई अहम चीजें सामने आई है। उन्होंने बताया कि ये पूरा विवाद एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से जुड़ा है, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और ये घटना घटी। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन स्पेशल टीम तैयार की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को धर दबोचा जाएगा। पूर्णिया में इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की। इससे नाराज लड़की के बॉयफ्रेंड ने शहर के बड़े बिजनेसमैन सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव की गोली मारकर हत्या करवा दी। बिजनेसमैन के ऊपर पीछे से ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की गई। इसमें से 3 गोली सूरज को लगी। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि सूरज को पहली गोली चेस्ट, दूसरी गोली पेट और तीसरी गोली बाएं बाह में लगी। तीन गोली लगने के बाद सूरज के गार्ड और फुफेरे भाई उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसपर भी दो राउंड गोलियां चलाई। गर्लफ्रेंड का पोस्ट डालने का मामला क्या है, मामले में सूरज बिहारी की एंट्री कैसे हुई, लड़की के बॉयफ्रेंड के कहने पर किसने गोली चलाई, लड़की का बॉयफ्रेंड कौन है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… वारदात के बाद की 2 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए, पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से फायरिंग हुई मृतक सूरज बिहारी दो भाई हैं। सूरज के छोटे भाई का नाम उदय यादव है। उदय का एक दोस्त है, जिसका नाम सूरज शर्मा है। सूरज शर्मा पूर्णिया का फेमस इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर है। सूरज शर्मा ने 23 जनवरी यानी सरस्वती पूजा के दिन एक लड़की संग फोटो ली और इंस्टाग्राम पर शेयर की। लड़की के बॉयफ्रेंड ने इस तस्वीर को देखकर सूरज शर्मा को टारगेट लिया। मंगलवार सुबह झगड़े के बाद कारोबारी सूरज बिहारी विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग का आरोप नेवालाल चौक इलाके में रहने वाले वांटेड ब्रजेश सिंह पर लगा है। ब्रजेश लड़की के बॉयफ्रेंड सेहिल के पक्ष से अपने भाई नंदू सिंह और स्मैक से जुड़े गिरोह के 20 से 25 गुर्गों के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचा था। ब्रजेश सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 8 साल पहले एक हत्या के आरोप में ब्रजेश का नाम आया। इसके बाद से वो कई छोटी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। फायरिंग मामले में फरार चल रहा है ब्रजेश 15 अगस्त 2025 को मरंगा इलाके में फायरिंग की घटना हुई। इसमें ब्रजेश का नाम सामने आया था, तब से वो फरार था। पुलिस उसे ढूंढ रही है। ब्रजेश वांटेड साहिल सौरभ का करीबी माना जाता है। साहिल सौरभ का परिवार पहले से ही विवादों में रहा है। साहिल का पिता बुच्चन यादव मोस्ट वांटेड था। 19 जनवरी को एसटीएफ और मरंगा थाने की पुलिस ने साहिल सौरभ को गिरफ्तार किया था, लेकिन ब्रजेश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अब जानिए, ब्लॉगर सूरज शर्मा के पिता ने दैनिक भास्कर को क्या बताया? सूरज शर्मा के पिता सुबोध शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया, मेरा बेटा सूरज शर्मा ब्लॉगर है। सूरज ‘अपना पूर्णिया’ नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाता है। इंस्टाग्राम पर उसके 20.5k, फेसबुक पेज के करीब उतने ही फॉलोअर हैं। सूरज रोजाना सोशल मीडिया पर दो से तीन वीडियो पोस्ट करता था। वीडियो क्रिएट करने से जुड़े काम को लेकर सरस्वती पूजा यानी 23 जनवरी के मौके पर वो नेवालाल चौक स्थित स्कूल में वीडियो बनाने पहुंचा था। यहां उसे शहर की एक फेमस वीडियो क्रिएटर मिली तो उसके साथ मेरे बेटे ने फोटो खिंचवाई और उसे इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर दिया। 23 जनवरी को ही इस पोस्ट को लड़की के बॉयफ्रेंड सेहिल ने देख लिया। इसके बाद उसने मेरे बेटे को धमकी देना शुरू कर दिया। 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन के दिन सेहिल ने सूरज शर्मा के साथ की मारपीट सुबोध शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी मेरा बेटा मूर्ति विसर्जन में गया था। इस दौरान सेहिल ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सेहिल अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद मैंने सेहिल को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद 26 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे सेहिल का कॉल आया। फोन उठाते ही उसने बदतमीजी से बात की। मैंने भी उसे उसी की भाषा में जवाब दिया। बेटे के साथ सेहिल के घर पहुंचा था ब्लॉगर सूरज शर्मा के पिता ने बताया कि मैंने 27 जनवरी को पूरे दिन इंतजार किया, लेकिन सेहिल माफी मांगने नहीं आया। इसके बाद मैं अपने बेटे के साथ घटना वाले दिन यानी मंगलवार को सेहिल के घर पहुंच गया। यहां मेरे बेटे सूरज शर्मा और सेहिल के बीच बहस और फिर कुछ ही देर में मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने से मामला शांत हुआ। इसके बाद हम लोग घर आ गए। सुबोध शर्मा ने बताया कि कुछ ही देर बाद सेहिल 20 से 25 बदमाशों के साथ मेरे घर आया और मारपीट शुरू कर दी। मेरे घर पर कारोबारी सूरज बिहारी का छोटा भाई उदय यादव भी था। सेहिल की ओर से मारपीट का उदय ने विरोध किया। इसके बाद सेहिल के साथ आए ब्रजेश ने उदय की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी के बाद उदय ने अपने भाई सूरज बिहारी को कॉल कर अपने साथ हुई मारपीट की बात बताई थी। मगर सूरज बिहारी के मेरे घर पहुंचने से पहले ही सेहिल, ब्रजेश अपने साथियों के साथ भाग निकला। सूरज बिहारी के पहुंचने पर हम लोगों ने समझौते के लिए सेहिल और ब्रजेश को बुलाया। उन्होंने बताया कि हम लोग मरंगा के वसंत विहार फन सिटी पार्क के ठीक सामने खड़े थे। हम लोग फन सिटी पार्क के पास पहुंचे, लेकिन सेहिल, ब्रजेश वहां नहीं था। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद सेहिल दो दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचा और आते ही हम लोगों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। सूरज बिहारी से बहस के बाद ब्रजेश ने की फायरिंग धक्का-मुक्की के बाद सूरज बिहारी और ब्रजेश के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर ब्रजेश ने कमर में छिपाकर रखी दो पिस्टल निकाली और सूरज बिहारी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इनमें से तीन गोली सूरज बिहारी को लगी। बचाव में के लिए आने वाले प्राइवेट गार्ड प्रेम कुमार और फुफेरे भाई आनंद पर भी गोलियां चलाईं। हालांकि, दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मैंने भी किसी तरह खेत की ओर भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना के बाद डायल 112 को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिर सूरज बिहारी को होप हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरंगा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार और सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहले नेवालाल चौक घटना स्थल और फिर वहां से होप हॉस्पिटल पहुंचे। यहां परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस शव को लेकर GMCH पूर्णिया आई। एक्सरे में दो गोली दिखाई दी। पहली गोली चेस्ट में जबकि दूसरी गोली पेट में फंसी थी। तीसरी गोली बाएं बाह के पार हो गई थी। लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से जुड़ा है विवाद SP स्वीटी सहरावत ने बताया कि मरंगा थाना की पुलिस को एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए होप हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में कई अहम चीजें सामने आई है। उन्होंने बताया कि ये पूरा विवाद एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से जुड़ा है, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और ये घटना घटी। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन स्पेशल टीम तैयार की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।


