पटना के पीरबहोर इलाके में खेतान मार्केट के पास से एक 28 वर्षीय कारोबारी आदित्य लापता हो गया है। इस संबंध में उसके पिता संजय कुमार ने पिरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के मुताबिक, उनका बेटा आदित्य कुमार गुरुवार शाम करीब 5 बजे खेतान सुपर मार्केट स्थित अपनी दुकान से रुपए का तगादा करने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शाम 7 बजे से मोबाइल बंद परिजनों के अनुसार, गुरुवार की शाम 7:00 बजे जब आदित्य के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। पिता के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे राजधानी मार्केट के एक दुकानदार से बात हुई थी, जिसने बताया कि आदित्य वहां से निकल चुका है। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मिसिंग का केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पिरबहोर के थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, आवेदन के आधार पर मिसिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल युवक को ट्रेस किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टेक्निकल इनपुट की मदद से खोजबीन की जा रही है। कदमकुआं में रहती है फैमिली करोबारी की फैमिली कदमकुआं नवल किशोर रोड में रहती है। खेतान सुपर मार्केट की चौथी फ्लोर पर जय शीला क्रिएशन नाम से उनकी दुकान है। इसी दुकान से शाम के वक्त आदित्य पास के राजधानी मार्केट में गया था। खबर लिखे जाने तक आदित्य के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट का सहारा लिया जा रहा है। पटना के पीरबहोर इलाके में खेतान मार्केट के पास से एक 28 वर्षीय कारोबारी आदित्य लापता हो गया है। इस संबंध में उसके पिता संजय कुमार ने पिरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के मुताबिक, उनका बेटा आदित्य कुमार गुरुवार शाम करीब 5 बजे खेतान सुपर मार्केट स्थित अपनी दुकान से रुपए का तगादा करने निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शाम 7 बजे से मोबाइल बंद परिजनों के अनुसार, गुरुवार की शाम 7:00 बजे जब आदित्य के मोबाइल पर कॉल करने पर फोन बंद मिला। पिता के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे राजधानी मार्केट के एक दुकानदार से बात हुई थी, जिसने बताया कि आदित्य वहां से निकल चुका है। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। मिसिंग का केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पिरबहोर के थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, आवेदन के आधार पर मिसिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल युवक को ट्रेस किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टेक्निकल इनपुट की मदद से खोजबीन की जा रही है। कदमकुआं में रहती है फैमिली करोबारी की फैमिली कदमकुआं नवल किशोर रोड में रहती है। खेतान सुपर मार्केट की चौथी फ्लोर पर जय शीला क्रिएशन नाम से उनकी दुकान है। इसी दुकान से शाम के वक्त आदित्य पास के राजधानी मार्केट में गया था। खबर लिखे जाने तक आदित्य के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट का सहारा लिया जा रहा है।


