अलवर में अनियंत्रित हुई BMW कार पलटने से बिजनेसमैन की मौत हो गई। अलवर के रैणी इलाके के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में मीडिया और एडवरटाइजिंग क्षेत्र के बड़े कारोबारी वल्लभ माहेश्वरी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास उनकी कार बेकाबू हो गई। बैरिकेड्स तोड़ते हुए कार मीडियन में घुस गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वल्लभ माहेश्वरी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से जुड़ी देखें PHOTOS अस्पताल में तोड़ा दम
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वल्लभ माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को पिनान अस्पताल को भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलवर के हरीश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वल्लभ माहेश्वरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


