शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर हमला:धारदार ब्लेड से गले-पेट और हाथों पर किए वार,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर हमला:धारदार ब्लेड से गले-पेट और हाथों पर किए वार,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बिलासपुर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यापारी पर धारदार ब्लेड से हमला किया गया। यह घटना गुरुवार रात पुरानी बस स्टैंड के पास हुई। तारबाहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जैकी छाबड़ा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा होटल के सामने देवरीखुर्द निवासी भुवनेश्वर पटेल ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। हमले में कई जगह आई चोटें पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने जैकी छाबड़ा को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर हमला कर दिया। भुवनेश्वर पटेल ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से जैकी छाबड़ा के गले, पेट और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त तारबाहर पुलिस ने जैकी छाबड़ा की रिपोर्ट पर तत्काल केस दर्ज किया। थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। पुलिस ने भुवनेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई नुकीली वस्तु (थर्मोकोल काटने का प्लास्टिक कवर लगा ब्लेड) भी बरामद की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *