शेखपुरा में शराब होम डिलीवरी करते कारोबारी गिरफ्तार:उत्पाद विभाग ने शराब और साइकिल जब्त कर जेल भेजा

शेखपुरा में शराब होम डिलीवरी करते कारोबारी गिरफ्तार:उत्पाद विभाग ने शराब और साइकिल जब्त कर जेल भेजा

शेखपुरा में उत्पाद थाना की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को होम डिलीवरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गेट के समीप की गई। पुलिस ने कारोबारी के पास से थैले में रखी शराब और उसकी साइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बरबीघा नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी नरेश चौधरी के पुत्र गुड्डू चौधरी के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई अमरजीत कुमार ने किया। बरबीघा बाजार और आसपास के इलाकों में बेचता था शराब उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी काफी समय से अपने घर में शराब का निर्माण कर बरबीघा बाजार और आसपास के इलाकों में बेचता था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय गुड्डू चौधरी थैले में शराब भरकर साइकिल से बरबीघा बाजार की ओर होम डिलीवरी करने जा रहा था, तभी छापामार दस्ते ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद थाना की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को होम डिलीवरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गेट के समीप की गई। पुलिस ने कारोबारी के पास से थैले में रखी शराब और उसकी साइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बरबीघा नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी नरेश चौधरी के पुत्र गुड्डू चौधरी के रूप में हुई है। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना शेखपुरा के एएसआई अमरजीत कुमार ने किया। बरबीघा बाजार और आसपास के इलाकों में बेचता था शराब उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी काफी समय से अपने घर में शराब का निर्माण कर बरबीघा बाजार और आसपास के इलाकों में बेचता था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय गुड्डू चौधरी थैले में शराब भरकर साइकिल से बरबीघा बाजार की ओर होम डिलीवरी करने जा रहा था, तभी छापामार दस्ते ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *