Bundi : भक्तों के लिए सांवरियाजी की राह आसान, लंबी दूरी के रूट पर दौड़ेगी बसें

Bundi : भक्तों के लिए सांवरियाजी की राह आसान, लंबी दूरी के रूट पर दौड़ेगी बसें

बूंदी. राजस्थान पथ परिवहन निगम के बूंदी डिपो के लिए अच्छी खबर है। डिपो को अनुबंध की आठ नई बसें मिली है। नई बसों के मिलने से लंबे समय से बंद रूट एवं जरूरत के हिसाब से मार्गों पर अब नई बसें फर्राटे भरती हुई नजर आएगी। आठ नई बसों के साथ बूंदी रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढक़र अब 55 हो गई है। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें से आठ बसें बूंदी पहुंच चुकी है। इसमें तीन स्टार लाइन व पांच बीएस सिक्स श्रेणी की है। बूंदी डिपो काफी समय से नई बसोंं की मांग को लेकर लगातार डिमांड भेजता आ रहा है। बसों की कमी के चलते कई रूट पर संचालन बंद करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई बसों का संचालन एक अप्रेल से किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
अब बूंदी डिपो से सांवरियाजी के लिए भी बस चलेगी। इससे भक्तों की संख्या में इजाफा होगा। निगम ने यात्रियों की सुविधा और यात्रीभार को देखते हुए सांवरियाजी के बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस सुबह 4.30 बजे बूंदी से रवाना होगी और 10.45 पर सांवरियाजी के पहुंचेगी। वहीं से दिन में 1 बजकर 25 मिनट पर बूंदी के लिए रवाना होगी। बूंदी से सांवरियाजी के लिए चलने वाली बस देवली, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चितौड़ग़ढ़ होकर जाएगी।

निगम करेगा भुगतान
बसों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है। इन बसों में पूर्व की बसों की तरह पैनिक बटन, व्हीकल ट्रैङ्क्षकग, अग्नि शमन यंत्र, फस्ट एंड बॉक्स आदि की सुविधा है। साथ ही इन बसों का संचालन करने के लिए निगम इन अनुबंध की बसों का भुगतान इनके मालिकों को करेगा। इसमें एक्सप्रेस बसों को 11 रुपए व डिलक्स की बसों को 13 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से निगम भुगतान किया जाएगा। चालक अनुबंध का होगा तो वहीं परिचालक निगम का होगा।

निगम ने यह रूट किए तय
निगम की ओर से अनुंबध की बसों के संचालन के लिए रूट तय कर दिए गए है। निगम के अधिकारियों के अनुसार तीन डीलक्स बस सेवाओं में से दो डीलक्स बस सेवाएं अहमदाबाद और बड़ोदरा के लिए संचालित की जाएंगी। एक बस सेवा नॉन स्टॉप जयपुर के लिए संचालित होगी। एक एक्सप्रेस बस सांवरियाजी के लिए संचालित होगी। एक एक्सप्रेस बस गोठड़ा जयपुर मार्ग पर संचालित होगी तथा शेष तीन एक्सप्रेस बसें जयपुर के लिए संचालित होगी।

65 की जरूरत, 10 की और कमी
बूंदी डिपो को वैसे तो 65 बसों की जरूरत है। आठ नई बसें मिलने से संख्या 55 तो पहुंच गई है, लेकिन अभी भी 10 ओर बसों की जरूरत है। निगम का मानना है कि आने वाले दो या तीन माह में 10 बसें ओर बूंदी डिपो को मिलेगी। बसों की पूरी खेप होने से निगम को फायदा मिलेगा और यात्रियों को संख्या बढऩे के साथ राजस्व भी बढ़ेगा।

बूंदी डिपो को अनुबंध की आठ बसें मिल गई है। इससे बसों की संख्या बढक़र 55 हो गई है। निगम की ओर से इन नई बसों का संचालन एक अप्रेल से किया जाएगा। रुट तय कर दिए गए है। लंबे दूरी की एरियों में भी बसों चलेगी। साथ ही जिले के बंद रूटों में भी बसों का संचालन होगा। आने वाले दो-तीन माह में निगम को ओर 10 नई बसें मिलेगी। इससे यात्री भार बढ़ेगा साथ ही निगम का राजस्व बढ़ेगा।
घनश्याम गौड़, मुख्य प्रबंधक, बूंदी आगार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *