बस-पिकअप टक्कर, दो युवक घायल:खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर हादसा, बस आलीराजपुर से इंदौर जा रही थी

बस-पिकअप टक्कर, दो युवक घायल:खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर हादसा, बस आलीराजपुर से इंदौर जा रही थी

आलीराजपुर जिले के नानपुर में खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर एक बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो युवक घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह हादसा नानपुर थाने के आगे पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, आलीराजपुर से इंदौर जा रही एक निजी बस और एक पिकअप वाहन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भेजा घायल युवकों को तत्काल नानपुर के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *